Thursday, April 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष का पुलिस ने किया चालान, किसान धरने पर बैठे

मोरना। कीटनाशक खरीदने जा रहे भाकियू के ग्राम अध्यक्ष का पुलिस द्वारा चालान काटने पर बिफरी भारतीय किसान यूनियन ने भोपा नहर पटरी पर घण्टो धरना देकर नारेबाजी की। थाना प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
भारतीय किसान यूनियन के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव नगला बुजुर्ग का किसान, जो कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत  का ग्राम अध्यक्ष भी है। रविवार की शाम फसल में छिड़काव के लिए कीटनाशक खरीदने के लिये बाइक द्वारा भोपा आया था कि पुलिस ने गंग नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
पुलिस ने फैजान की बाईक का भी  चालान काट दिया। जिससे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।  किसान यूनियन के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र उर्फ बिट्टू  प्रधान के नेतृत्व में भोपा गंग नहर पुल पर धरने पर बैठ गए। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस चालान काटने के नाम पर किसान व आम आदमी को बेवजह परेशान कर रही है। भारतीय किसान यूनियन आम आदमी का शोषण नहीं होने देगी करीब दो घंटे चले धरने पर पहुंचे थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन ने धरना समाप्त किया।
धरना देने वालों में मुख्य रूप से प्रदीप शर्मा, अनुज,जुल्फिकार, आस मोहम्मद, धर्मेंद्र आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय