Tuesday, April 29, 2025

नोएडा में तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के तीन थाना क्षेत्र में देर रात को हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए है। तीनो बदमाश पुलिस द्वारा चलाई गई गोली ये घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, सद्दाम राणा पर पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, इमरान को भी किया गिरफ्तार, 11 को होगी सुनवाई

[irp cats=”24”]

 

पांच वर्षीय बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदर सराय कालोनी सेक्टर- 46 बिजली घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की 5 वर्षीय बेटी को 9 सितंबर को एक युवक गलत नियत से टॉफी खिलाने के बहाने जंगल में ले गया, तथा वहां पर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी। इसी बीच बच्ची रोने लगी।

 

 

खतौली के राजू हत्याकांड में पूर्व चेयरमैन पारस जैन बरी, एक आरोपी दोषी करार, सज़ा पर फैसला आज

आसपास से गुजर रहे लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तथा मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को वहां पर छोड़कर भाग गया था। उन्होंने बताया कि देर रात को पुलिस सेक्टर-42 के जंगल में अभियुक्त की तलाश कर रही थी, तभी उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अचानक गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राजा (20 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार को लगी है।

मुज़फ्फरनगर में पुरबालियान प्रधान शौकत अली गिरफ्तार, यशवीर महाराज के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

 

 

इसके अलावा थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश ईश्वर चंद्र उर्फ रिंकू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि कुलेसरा में रहने वाले सुखराम की चाकू से गोदकर 8 दिसंबर की रात को हत्या कर दी गई थी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही थाना ईकोटेक-तीन पुलिस ने ईश्वर चंद्र उर्फ रिंकू को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।
वहीं थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश राजा उर्फ मुकेश पुत्र चंद्र निवासी जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

इसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार आदि बरामद किया है। इसके एक अन्य साथी को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 27 अक्टूबर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। यह बदमाश पुलिस पर गोली चलाता हुआ भाग गया था, तभी से यह वांछित था। इसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय