Saturday, April 26, 2025

फिरोजाबाद में पांच घंटे चला पुलिस का अभियान, 85 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात में पांच घंटे अभियान चलाकर 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त हैं जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्ल्यू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध शनिवार की रात को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस कुल 85 वांछित अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है। इसमें 84 एनबीडब्ल्यू व 1 एसआर वारंटी वाँछित है।

 

[irp cats=”24”]

थाना उत्तर ने 3, थाना दक्षिण ने 3, थाना रामगढ़ ने 5, थाना रसूलपुर ने 7, थाना टूण्डला ने 2, थाना पचोखरा ने 2, थाना रजावली ने 2, थाना नारखी ने 3, थाना नगला सिंघी ने 3, सिरसागंज ने 16, थाना अराँव ने 3, थाना नगला खंगर ने 2, थाना नसीरपुर ने 3, थाना शिकोहाबाद ने 6, थाना खैरगढ़ ने 3, थाना मक्खनपुर ने 1, थाना जसराना ने 7, थाना एका ने 2, थाना फरिहा ने 3, थाना लाइनपार ने 1 व थाना मटसेना ने 8 अभियुक्त को पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय