Monday, July 8, 2024

नोएडा में दशहरा पर शुरू हुआ पुलिस पिंक बूथ, पीड़ित महिलाओं को मिलेगी मदद

नोएडा । औद्योगिक शहर नोएडा में महिलाओं एवं युवतियों को संकट की घड़ी में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के मकसद से दो थाना क्षेत्रों में दशहरा पर्व पर पुलिस पिंक बूथ का शुभारंभ किया गया है।
उप्र शासन की मंशा के अनुरूप कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए 16 अक्टूबर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-4 अभियान के क्रम में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर  श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा थाना फेस-2 व थाना सेक्टर-49  क्षेत्रांतर्गत गेझा और बरौला में पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को अध्ययन सामग्री (बैग, किताब,पानी की बोतल, टिफिन, आदि) वितरीत किये तथा महिलाओं को पुलिस पिंक बूथ में निसंकोच अपनी शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इन बूथ पर महिला पुलिस कर्मी तैनात होगीं जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो।
उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में पुलिस पिंक बूथ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पुलिस पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को एक ऐसा स्थान भी उपलब्ध कराना है जहां वे विशेष परिस्थिति, क्षणिक विश्राम या प्राथमिक उपचार में उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता या पीड़िता की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क तथा 4 पुलिस पिंक बूथ संचालित हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस पिंक बूथ की संख्या 6 हो गई है। महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त करने की ओर एक और सराहनीय कदम है।
 कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, डीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव, डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडेय, डीसीपी  नोएडा  हरीश चंदर, डीसीपी लाइन रामबदन सिंह, एडीसीपी नोएडा शक्ति अवस्थी, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया, एसीपी सेंट्रल नोएडा प्रथम पवन गौतम ,एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह, एसीपी नोएडा- 3 सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय