Tuesday, April 29, 2025

पुलिस ने किया महिला की हत्या खुलासा, अवैध संबंधों के चलते हुई थी महिला की हत्या

शामली : जनपद में कुछ दिनों पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी प्रेमी युगल है। आरोपी व्यक्ति जबरदस्ती मृतक महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था जिसके विरोध करने पर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

[irp cats=”24”]

थाना भवन थाना क्षेत्र के ख़य्वाड़ी गांव का है। जहां पर एक महिला की कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने खेत में चार ले जाने के दौरान हत्या कर दी थी घटना के मामले में पीड़ितों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी उक्त मामले में पुलिस ने आज एक महिला रामरती पत्नी विनय ओर मनोज उप पपली आदि दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी गांव ख्यावाड़ी के ही रहने वाले हैं।

 

पकड़े गए दोनों आरोपियों में पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी व्यक्ति मनोज मृतक महिला बेबी रानी के साथ जबरदस्ती अपने अवैध संबंध बनाना चाहता था। जिसका पूरा सहयोग उसकी प्रेमिका राम रती कर रही थी। उसी के चलते जब वह खेत पर चारा लेने गई, तो आरोपी प्रेमी की प्रेमिका रामरति ने उसकी सूचना दी और दोनों खेत पर पहुंच गए। जब आरोपी मनोज उप पपली ने मृतक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया तो उसने उसका विरोध किया। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। अब आज पुलिस ने दोनों हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय