Thursday, April 24, 2025

नोएडा में अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 14 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

नोएडा। अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 14 लोगों को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को विभिन्न जगहों से मोहम्मद आजाद, प्रदीप कुमार तथा अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से 115 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने धर्मपाल पुत्र पूरन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने इरशाद पुत्र शमशाद को 39 पव्वे शराब सहित गिरफ्तार किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने जीशान पुत्र शमशाद को 950 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने राजीव शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पव्वा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने जितेश पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर उसके पास से 90 पव्वे हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने प्रमोद रावत को गिरफ्तार कर उसके पास से 49 पव्वे अवैध शराब बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- 2 पुलिस ने सुनील नामक युवक को गिरफ्तार कर 56 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर 90 पव्वे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने राजवती और मनीष को गिरफ्तार कर इनके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय