Tuesday, April 1, 2025

थाना मवाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए, कब्जे से लूटी बाइक बरामद

मेरठ। मवाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से लूटी बाइक बरामद हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो मई को संजय सिंह पुत्र ब्रह्मपाल सिंह नि0 ग्राम सकौती थाना फलावदा जनपद मेरठ कस्बा मवाना से तिगरी जा रहे थे कि जब वह रास्ते में तिगरी बम्बा के पास पहुंचे तो तीन अज्ञात युवकों ने संजय सिह को रोक कर बाइक व मोबाइल छीन लिया था।

 

 

जिसके उपरान्त संजय सिह द्वारा थाना मवाना जनपद मेरठ पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचनात्मक के दौरान लूट करने वाले लड़कों की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की गयी थी। आज सुबह अभियुक्गण चोरी गयी बाइक को बेचने के लिए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा साधन की पुलिया के पास से आरोपी राजन उर्फ गुल्लू व निशान्त को मय लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय