Tuesday, April 1, 2025

फिरोजाबाद में पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 58 अभियुक्त गिरफ्तार 

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात पांच घंटे अभियान चलाकर 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित हैं जो फरार चल रहे थे।

ग्रामीणों ने की राजवाहे की सफाई की शिकायत तो भड़के डीएम, एसडीएम को मौके पर निरीक्षण को भेजा !

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस द्वारा वारंटियों एनबीडब्ल्यू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध शनिवार की रात 12.00 बजे से रविवार की सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने कुल 58 एनबीडब्ल्यू वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी स्वरुप का निरीक्षण जारी, गैरहाज़िर कर्मियों का वेतन काटने के दिए निर्देश

थाना उत्तर ने 5, थाना दक्षिण ने 6, थाना रामगढ़ ने 3, थाना रसूलपुर ने 4, थाना बसई मोहम्मदपुर ने 2, थाना लाइनपार ने 2, थाना पचोखरा ने 1, थाना रजाबली ने 1, थाना नगला सिंघी ने 1, थाना टूंडला ने 1, थाना सिरसागंज ने 13, थाना नगला खंगर ने 1, थाना अराँव ने 1, थाना नसीरपुर ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 2, थाना खैरगढ़ ने 3, थाना मक्खनपुर ने 1, थाना जसराना ने 3, थाना एका ने 3, थाना फरिहा ने 3 अभियुक्त को पकड़ा है।

मुज़फ्फरनगर में करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हुई राजवाहों की सफाई, एसडीएम की जांच में खुली पोल

 

 

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्ल्यू वारंटियों अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय