Sunday, May 18, 2025

योगी के कटेंगे तो बटेंगे बयान के बाद पोस्टर वार की शुरुवात,सपा का भी नारा गूंजा ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’

 

 

मुजफ्फरनगर। जिले की मीरापुर विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक अनूठा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें डोर-टू-डोर प्रचार और पोस्टर वार शामिल हैं। सपा का यह प्रचार अभियान सीधे तौर पर भाजपा की रणनीति को चुनौती देता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी ने इस उपचुनाव में “जुड़ेंगे तो जीतेंगे, जुड़ रहा है PDA, जीत रहा है INDIA” का नारा दिया है। PDA का मतलब है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक गठबंधन, जिसे सपा ने अपने मुख्य आधार के रूप में स्थापित किया है।

 

यह नारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित बयान “कटेंगे तो बटेंगे” का जवाब है, जिसे सपा ने भाजपा की “विभाजनकारी राजनीति” के रूप में प्रचारित किया है। सपा कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। तख्तियों पर सपा के प्रत्याशी के समर्थन में नारे लिखे गए हैं, जैसे “जुड़ेंगे तो जीतेंगे”।यह अभियान सपा नेताओं के नेतृत्व में चल रहा है। जिसमें सपा विधायक पंकज मलिक और जिला स्तर के कई नेता शामिल हैं।

 

सपा के जिला उपाध्यक्ष ने कहा, “मुख्यमंत्री बंटने और काटने की बात करते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी जुड़ने और जीतने की बात करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद सपा ने अपने पोस्टर अभियान को तेज कर दिया है।पोस्टरों में भाजपा की नीतियों और बयानों पर निशाना साधा गया है। सपा के प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों के जवाब में एकता और समावेशिता का संदेश देना है। 20 नवंबर को मतदान के नतीजे तय करेंगे कि सपा की यह रणनीति कितनी प्रभावी रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय