Thursday, May 8, 2025

घर में सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला की हुई मौत 

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार को एक मकान में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रजनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। सिलेंडर फटने के दौरान दो मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिर।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर सवा तीन बजे के करीब मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुमित की पत्नी रजनी और उनकी ननद 20 वर्षीय रेणू घर में मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद दीवार रजनी पर गिरी। घटना के समय में आग में भी लगी। ऐसे में वहां मौजूद रेणु झुलस गई और वह वहां से भागी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की दी गई। मौके पर दो दमकल की गाड़ियां भेजी गई। बताया जा रहा है। दमकलकर्मियों ने मलबे से एक महिला को बाहर निकाल कर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय