Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में तेंदुए की उपस्थिति से हाजीपुर में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में बनी दहशत

मोरना। सोलानी नदी के किनारे हिरण का शव मिलने पर तेंदुए द्वारा शिकार करने की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। वन विभाग ने तेंदुए द्वारा का शिकार करने से इनकार किया है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी देहात के गांव हाजीपुर के जंगल में बुधवार की सुबह पुलिस को तेंदुए के होने की सूचना मिली जिस पर वन विभाग व पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से जानकारी की, जिस पर सोलानी नदी के किनारे हिरण मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने हिरण का शिकार तेंदुए द्वारा करने की आशंका जताई है।

गांव के सभासद पुत्र जोनी ने बताया कि तेंदुए द्वारा हिरण के शिकार करने की खबर गांव में फैल गयी थी।  प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो जंगली जानवर का बच्चा मृत मिला जिसे गड्ढा खुदवा कर दबा दिया गया।

[irp cats=”24”]

वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप बालियान ने बताया कि मृत पशु के शव का पीएम करा कर उसे दबा दिया गया है ,प्रथम दृष्ट्या तेंदुआ या अन्य किसी जंगली जानवर के होने के प्रमाण नहीं मिले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय