Tuesday, June 25, 2024

संजीव बालियान-संगीत सोम में विवाद और बढ़ा ,संजीव के खिलाफ बंटे प्रेस नोट, मच गया हंगामा,सोम ने लिखाई एफआईआर

मेरठ। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने, हरियाणा में हुए पूर्व विधायक नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने समेत 20 संगीन आरोप लगाए गए हैं। इस प्रेसनोट से हंगामा मच गया है। इसी बीच संगीत सोम ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए थाना लालकुर्ती में उनके लैटर पेड़ पर प्रेस नोट बाँटने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पिछले दो दिन से बीजेपी के दोनों बड़े नेताओं पूर्व राज्यमंत्री संजीव बालियान और संगीत सोम में आपस ने मीडिया में तनातनी खुलकर सामने आ गई थी।  संजीव बालियान ने सोमवार को संगीत सोम पर खुलकर आरोप लगाए थे जिसके बाद मंगलवार को संगीत सोम ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाबी हमला किया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मंगलवार को संगीत सोम की इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके लेटर पैड से कुछ प्रेस नोट बांटे गए। इस प्रेस नोट में संजीव बालियान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए है जिनमे कहा गया है कि

1. बालियान ने पांच वर्षों के कार्यकाल में अवैध तरीके से विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। नजदीकी लोगों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

2. श्रीराम पोटास फैक्टरी का खाद्य का सैंपल फेल होने के बाद भी धड़ल्ले से बिकता रहा है। सरकारी पद के अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर खाद्य कम्पनी इफको को अपनी कम्पनी का काॅन्ट्रेक्ट कराकर करोड़ों की कमाई की गई।

3. लोकसभा क्षेत्र के तालाबों की खुदाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया। इसकी जांच होनी चाहिए।

4. जानसठ, शुक्रताल के शुक्रतीर्थ में 2023 में 600 बीघा और 200 बीघा जमीन अपने नजदीकियों के नाम से खरीदी गई।

5.डेयरी विभाग के मंत्री पद का लाभ लेते हुए मुजफ्फरनगर के ग्राम बहेड़ी में दूध का चिलर प्लांट लगवाया।

6. बालियान के माता-पिता गत वर्ष दो बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गए। बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई।

7. फरवरी 2024 इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या में भी डाॅ. बालियान का नाम जोड़ा गया था। उन पर हमलावरों को संरक्षण व पीड़ित के परिजनों पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगा था।

8-संजीव बालियान की गौरव स्वरुप के साथ बेगराजपुर में एथेनॉल के प्लांट में साझेदारी है जिसके कारण गौरव की पत्नी मीनाक्षी स्वरुप को चेयरमैन टिकट दिलाया गया और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।

इस प्रेस नोट ने मामले को और गर्मा दिया है, संगीत सोम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही इस प्रेस नोट बाँटने वाले के खिलाफ थाना लालकुर्ती में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया।

थाना लालकुर्ती का कहना है कि संगीत सोम की शिकायत के आधार पर जाँच की जा रही है और सीसीटीवी की जांच करके आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

इसी बीच बीजेपी आलाकमान ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दोनों नेताओं को सार्वजानिक बयानबाजी न करने को कहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय