Tuesday, May 6, 2025

पूर्वांचल के अफसर पश्चिम में आकर कर रहे है भ्रष्टाचार, पीएम से राजवीर वर्मा ने की जांच कराने की मांग !

खतौली– क्षेत्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान देश के कुछ बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेहनत की कमाई को अन्य क्षेत्र के नेता और अधिकारी हड़प रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर की खुली पोल, सीसीटीवी में सामने आई सच्चाई!

राजवीर सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ ‘जीरो नंबर’ पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच हुई तो सभी दोषी पाए जाएंगे और जनता को न्याय मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचल के अधिकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और बड़े नेताओं के संरक्षण में क्षेत्र के संसाधनों का शोषण हो रहा है।

[irp cats=”24”]

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा निकला अरबपति, छापेमारी में 15 करोड़ का स्कूल, तीन करोड़ का घर, जेवर और 30 प्लॉट

राजवीर सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के विकास के नाम पर केवल वादे किए जाते हैं, लेकिन असल में संसाधनों की लूट जारी है। उन्होंने जनता से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय