Saturday, May 18, 2024

उप्र में विपक्षी दल चला रहीं प्राइवेट कंपनियां : मनजीत सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरदार मनजीत सिंह ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए सबका साथ-सबका विकास के नारे को लेकर विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश के किसानों को 18 घंटे से लेकर 21 घंटे तक विद्युत की सप्लाई हो रही है। पूर्व की सरकारों में 5 से 6 घंटे विद्युत किसानों को मिला करती थी। विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए मनजीत सिंह ने कहा कि कुछ पार्टियां तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां चला रही हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले वर्ष किसानों के खरीदे गए गन्ने का रिकॉर्ड तोड़ भुगतान किया है। गांव-देहात में कच्चे मार्गों को डामर रोड में परिवर्तित किया है। प्रदेश की जनता को नि:शुल्क राशन का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिल रहे हैं। बड़े स्तर पर प्रदेश में किसानों की फसल सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया। वह केवल सोशल मीडिया पर रहकर सरकार की आलोचना में लगे हुए हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-देहात में जाकर जनता की सेवा में लगा हुआ है। ठग बंधन के लोग गांव-देहात में जाना भूल गए हैं। अभी मध्य प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़ इसका उदाहरण है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मनजीत सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीट जीतकर प्रदेश के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही। विशेष कर पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों का दंभ भरने वाले दल की जनता लोकसभा 2024 के चुनाव में जमानत जब्त करने जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों को प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां करार दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता और किसानों को मिल रहा है। प्रदेश की बहन-बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। श्री सिंह ने कहा 2 सप्ताह पहले तराई क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने बड़ी तादात में भारतीय जनता पार्टी कि सदस्यता ग्रहण की थी। आने वाले समय में और भारी संख्या में सिख समाज के लोग और किसान भाजपा में शामिल होंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय