Saturday, May 11, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने किया युवती की हत्या का खुलासा,छह गिरफ्तार,कब्जे से 2 देशी तमंचे, 2 छुरी व 3 मोटर साईकल बरामद  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस एवं स्वाट टीम सहारनपुर द्वारा ग्राम चालाकपुर में हुई युवती की हत्या की घटना का आज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतका के जीजा समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीजा के अपनी साली के साथ अवैध संबंधों के चलते पाँच लाख की सुपारी देकर अपनी साली की हत्या कराई थी। सहारनपुर पुलिस लाईन में एसपी सिटी अभिमन्यु माँगलिक ने युवती की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस ने छह अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 देशी तमंचे, 02 छुरी व 03 मोटर साईकल बरामद की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ विपिन ताडा द्वारा युवती की हत्या की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशो के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चिलकाना द्वारा प्रकरण की गहराई से जांच करते हुए आज उक्त हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 25.10.2023 को वादी मुनव्वर पुत्र स्व0 मुशर्रफ निवासी ग्राम चालाकपुर थाना चिलकाना सहारनपुर द्वारा अज्ञात व्यक्तियों पर घर में घुसकर उसकी बहन महकारा उम्र करीब 20 वर्ष की गोली व चाकू मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर मामला पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवती के  जीजा के उससे अवैध संबंध थे। युवती की जल्द ही शादी होने जा रही थी। जिसके चलते जीजा ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी साली की हत्या करा दी।

वही चिलकाना थाना पुलिस व स्वाट टीम ने मामले का खुलासा कर इस मामले में शामिल छह अभियुक्तों मृतका के बहनोई तौकीर पुत्र जुल्फान निवासी ग्राम गदनपुरा थाना कोतवाली देहात सहारनपुर हाल पता जामा मस्जिद रोड सेक्टर-3 थाना सदर बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, उसके दोस्त रहमान पुत्र आफताब निवासी ग्राम बडकलां थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, शोएव उर्फ सोबी पुत्र सलीम निवासी सिराज कालोनी खाताखेडी थाना मण्डी सहारनपुर, नौशाद पुत्र इरशाद निवासी कुतुबपुर थाना सरसावा सहारनपुर, असलमद पुत्र महबूब निवासी मो0 हजारा कस्बा व थाना सरसावा सहारनपुर, हुसैन पुत्र सलीम निवासी मो० हजारा कस्बा व थाना सरसावा सहारनपुर, हसीन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 सलीम निवासी ओल्ड मिद्दा थाना कोतवाली सिटी यमुना नगर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विनय शर्मा थानाध्यक्ष थाना चिलकाना, निरीक्षक संजीव यादव प्रभारी स्वाट टीम मय टीम सहारनपुर, व0उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना चिलकाना सहारनपुर, उ0नि0 जितेन्द्र राणा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर, उ0नि0 मुकेश कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर,उ0नि0 राजेन्द्र गिरी थाना चिलकाना सहारनपुर, है०का अमरदीप स्वाट टीम सहारनपुर, है0का0 सचिन शर्मा स्वाट टीम सहारनपुर, है0का0 अमित कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर, है0का0 संजीव कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर, है0का0 राजेन्द्र कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर, का0 गौरव राठी स्वाट टीम सहारनपुर, का0 रोहित कुमार थाना चिलकान सहारनपुर, का0 हरिओम थाना चिलकाना सहारनपुर, का0 गुलशन कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर शामिल रहे।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय