Wednesday, May 14, 2025

अयोध्या : श्रीरामजन्म भूमि मंदिर में नक्काशीदार दरवाजों को लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ

अयोध्या। राम जन्मभूमि में भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। शुक्रवार को जारी ताजा तस्वीरों में निर्माण कार्य दिखाई दे रहा है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के भूतल का निर्माण आखिरी चरण में चल रहा है।

शरद शर्मा ने बताया कि मंदिर में नक्काशीदार दरवाजे लगने का परीक्षण शुरू हो चुका है। यहाँ जिन दरवाजों को लगाने का परीक्षण हो रहा है उनपर विष्णु कमल , वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी , प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं।

मन्दिर के दरवाजे सागौन के प्राचीन वृक्षों से निर्मित किये गए हैं। मंदिर के सिंह द्वार प्रवेश मार्ग की सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों को लगाने का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। आज जारी हुई फोटो में मन्दिर के कार्यों की स्थिति दिखाई दे रहा है।

श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के बाद स्थाई गर्भ गृह में भक्तों को दर्शन देंगें। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 16 से 24 जनवरी के मध्य आयोजित किया गया है।

जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से प्राण-प्रतिष्ठा होना प्रस्तावित है। हालाँकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय