Friday, April 25, 2025

दलित समाज के कद्दावर नेता व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य का सपा से इस्तीफा

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधान परिषद सदस्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य ने समाजवादी पार्टी से आज अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा भेजा है।

 

महेश आर्य ने बताया कि उन्होंने किसान, कमेरा, दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित समाज की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई के लिए 5 वर्ष पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा है कि तभी से मैंने अपने समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों को बड़े पैमाने पर पार्टी में जोड़ने का काम किया। महेश आर्य ने बताया इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया। जिसके लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ज्वाइन करते समय अखिलेश यादव ने उनसे कुछ वादा किया था, जिसे वह भूल गए। इस बात के फल स्वरुप उन्होंने आज पार्टी के पद और सदस्य से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा है कि वह उनके इस्तीफे को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि मेरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता अलग-अलग हो सकता है, लेकिन मंजिल सदैव एक रहेगी।

[irp cats=”24”]

 

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी उपेक्षा से आहत महेश आर्य ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के सूत्र बताते हैं कि सपा के कुछ और बड़े नेता भी चुनाव के दौरान ही पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी में जा सकते हैं। इस समय पुर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोगों में आपसी द्वंद्व मचा हुआ है। कई लोकसभा सीटों पर बार-बार प्रत्याशी बदलने से भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में ऊहा- पोहा की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और मेरठ से विधायक अतुल प्रधान के तेवर भी टिकट कटने के बाद काफी तल्ख है।

 

समाजवादी पार्टी के सूत्र बताते हैं कि सपा में शामिल बड़े नेताओं की बात आला कमान नहीं सुन रहा है, जिसकी वजह से वे अपने आप को पार्टी में अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि महेश आर्य जल्दी किसी अन्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। महेश आर्य दलित समाज के एक बड़े नेता बताए जाते हैं। उनके  भाई भी राज्यसभा सांसद रहे हैं। यह समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व बहुजन समाजवादी पार्टी में थे, वहा इनका राजनीतिक कद काफी ऊंचा था। मौजूदा समय में वह ग्रेटर नोएडा में रहते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय