Sunday, February 23, 2025

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि उसने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए आरोपी से दुकान किराए पर लेने के लिए बात की थी। आरोपी ने अपने झांसे में लेकर उसे अपने पास बुलाया, तथा सेक्टर-20 में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने 17 सितंबर को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेक्टर-50 में रहने वाले राज सिंह पुत्र किशन सिंह ने 16 सितंबर की रात को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। बताया जाता है कि अभियुक्त प्रॉपर्टी की लेनदेन का काम करता है। पीड़िता ने उससे ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए दुकान किराए पर लेने के लिए संपर्क किया था। इसी बीच अपने झांसी में लेकर आरोपी उसे सेक्टर-20 ले गया था वहां पर उसने उसके साथ  बलात्कार किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने 17 नवंबर को घटना की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई थी। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय