Friday, May 9, 2025

नोएडा में दुजाना गिरोह के सक्रिय सदस्य राजू पंड़ित की एक करोड़ 4 लाख की संपत्ति कुर्क

नोएडा। अपराध के रास्ते अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले एक गैंगस्टर की एक करोड़ 4 लाख 56 हजार 220 रुपए की संपत्ति पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के न्यायालय ने कुर्क करने का आदेश जारी किया है। आदेश पर अमल करते हुए थाना बादलपुर पुलिस ने लैंड क्राफ्ट सोसायटी गाजियाबाद में स्थित फ्लैट को कुर्क कर दिया है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की विशेष न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत दुजाना गिरोह के सक्रिय सदस्य अभियुक्त राजू पंड़ित उर्फ राजेंद्र पुत्र तेज प्रकाश के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ 4 लाख 65 हजार 220 रुपए की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश किया है।

 

उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं।इसने अपराध के रास्ते करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि माफियाओं द्वारा अपराध के रास्ते धन अर्जित करके बनाई गई अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय