Saturday, May 18, 2024

प्रशांत बेड़े में दो नयी परमाणु पनडुब्बियां शामिल होंगी : पुतिन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कि देश के प्रशांत बेड़े में दो नयी परमाणु पनडुब्बियां सम्राट अलेक्जेंडर-3 और क्रास्नोयार्स्क जल्द ही शामिल की जायेंगी।

पुतिन ने दोनों पनडुब्बियों के ध्वजारोहण समारोह में कहा कि बहुत जल्द पानी के अंदर मिसाइल वाहक सम्राट अलेक्जेंडर-3 और क्रास्नोयार्स्क प्रशांत बेड़े में अपना कार्य शुरू करेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

क्रास्नोयार्स्क एक बहुउद्देशीय परमाणु पनडुब्बी है जिसे 30 जुलाई, 2021 को जलावतरण किया गया था। उन्नत रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक हथियार प्रणालियों, उपकरणों और सामग्रियों के साथ, यह परमाणु संचालित जहाजों की चौथी पीढ़ी से संबंधित है।

सम्राट अलेक्जेंडर-3 रणनीतिक उद्देश्यो के लिए एक परमाणु संचालित पनडुब्बी है और बोरेई-ए परियोजना की चौथी पनडुब्बी है। इसका जलावतरण 29 दिसंबर, 2022 को किया गया था। यह परमाणु संचालित पनडुब्बी मिसाइल, टारपीडो हथियारों, नेविगेशन, रेडियो-तकनीकी और हाइड्रोध्वनिक हथियारों के आधुनिक उपकरणों से लैस है।

रूस कम से कम दस बोरेई-ए पनडुब्बियों का निर्माण करने की योजना बना रहा है। दिसंबर 2023 तक, सात पनडुब्बियों को बेड़े में पहुंचा दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय