Sunday, May 18, 2025

विदेशी फूलों से सजा राधा कृष्ण का मंदिर, आज और कल दो दिन मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

मेरठ। मेरठ औघड़नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण का दरबार विदेशी फूलों से सजाया गया है। राधा कृष्ण के दरबार की सजावट वृदांवन से आए कलाकारों से कराई गई है। आज और कल दो दिन कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है।

 

मंदिर परिसर को देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बांके बिहारी के दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। कल रात को कृष्ण जन्माष्टमी पर भोग लगाया जाएगा और उसका प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। जन्माष्टमी पर होने वाले महोत्सव को देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी लाइटें लगाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय