Sunday, May 11, 2025

बेंगलुरु में राहुल गांधी ने बस में किया सफर, लोगों से की बात

बेंगलुरु | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) की बस में यात्रा की और शहर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से बातचीत की। राहुल कनिंघम रोड पर कॉफी डे दुकान भी गए, कॉफी के शौकीनों के साथ बातचीत की और एक कप कॉफी भी ली। वह निकटतम बस स्टॉप तक गए और जंक्शन पर महिलाओं और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के समूह से मिले।

महिलाओं और कॉलेज की लड़कियों ने उनके साथ रोजमर्रा की जिंदगी की अपनी परेशानियां साझा कीं। लड़कियों ने बस में यात्रा करते समय आने वाली कठिनाइयों, शिक्षा को आगे बढ़ाने में उनकी कठिनाई, परिवार की जिम्मेदारियों पर भी बात की। राहुल ने उनसे बच्चों की शिक्षा को दिए जाने वाले महत्व के बारे में भी पूछा।

वह महिलाओं के साथ बस में चढ़े और उनसे सार्वजनिक परिवहन में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के कांग्रेस के प्रस्ताव और गृह लक्ष्मी योजना के तहत कर्नाटक में हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये भत्ता देने की प्रस्तावित योजना की जानकारी दी।

उन्होंने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह कांग्रेस के इन प्रस्तावों से अवगत हैं। महिला यात्रियों ने उन्हें कीमतों में वृद्धि के बारे में बताया, जो उनके बजट को बुरी तरह प्रभावित कर रही और इसका उनके जीवन पर प्रभाव पड़ रहा।

राहुल गांधी लिंगराजपुरम के पास बस से उतरे और वहां भी महिलाओं और युवाओं से बातचीत की। उन्होंने उनसे कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बात की और उनकी प्रतिक्रिया ली। कांग्रेस नेता ने रविवार को बाइक पर एक फूड डिलीवरी ब्वॉय के साथ यात्रा की थी और उसके साथ बातचीत की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय