Saturday, May 18, 2024

कांग्रेस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद जैसी तीन बुराइयों का प्रतीक : मोदी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बारां के अंता और कोटा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए। अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। राजस्थान को विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है। जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण नामक देश के तीन दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक इस संकल्प का पूरा होना मुश्किल है। कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आजकल राजस्थान की लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा है। इस साल लाल डायरी के पन्ने जैसे-जैसे खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जादूगर के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। लाल डायरी में साफ-साफ लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है। सूरसेन गोडावण अभयारण्य में क्या हुआ, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अवैध खनन के तार किससे जुड़े हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। मैंने कहीं पढ़ा कि कांग्रेस के विधायक ने यहां के मंत्री के लिए कहा है- ‘भाया रे भाया खूब खाया। एक गांव तो पूरा ही खाया।’ कांग्रेस में मंत्री हो, विधायक हो, सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चंबल रिवर फ्रंट में कैसे-कैसे घोटाले किए हैं, वो भी आपसे छिपा नहीं है। लोगों पर दबाव बनाकर कांग्रेस ने जिन घंटी को जबरन खुलवाने की कोशिश की, उसने एक गरीब मजदूर और एक इंजीनियर का जीवन छीन लिया। आज लोग खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि गहलोत सरकार 25 नवंबर को वोटिंग वाले दिन एक घंटा खुलवाने का दबाव डाल रही थी। राजस्थान में बनने वाली भाजपा सरकार न सिर्फ हादसे की जांच कराएगी बल्कि सबको न्याय भी सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस की जनता ने राजस्थान को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों, अपराधियों के हवाले कर दिया है। इसलिए आज राजस्थान का बच्चा-बच्चा कह रहा है गहलोतजी कोनी मिले वोट जी। मैं तो एक महीने से छोटे-छोटे बच्चों के वीडियो देख रहा हूं। ये वाक्य बच्चे बोलते हैं।

मोदी ने कहा कि राजस्थान में समाज विरोधी ताकतों के हौसले बुलंदी पर हैं। राजस्थान में इंसान का सरेआम गला काटा जा रहा है, जश्न मनाया जा रहा है। झालावाड़ में दलित युवकों के साथ क्या हुआ, ये भी पूरे देश ने देखा है। तीज-त्योहार के लिए मशहूर राजस्थान में राम नवमी, होली, हनुमान जयंती जैसे त्योहार दंगों की भेंट चढ़ गए। कांग्रेस सरकार में छबड़ा में क्या हुआ था, ये कोई क्या भूल सकता है क्या? इन दंगाइयों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए था। ये जेल में होने चाहिए थे लेकिन यहां छबड़ा दंगों का आरोपित सीएम के सरकारी आवास पर रेड कारपेट पर चलता है।

उन्होंने कहा कि अभी-अभी दिवाली गई है। हमारी माताएं-बहनें 15-16 घंटे घर में काम करती हैं। हर दिन घर को साफ-सुथरा रखती है, जब दिवाली आती है तो कोने-कोने में सफाई करती है। ये चुनाव भी दिवाली है, हम सबको मिलकर सफाई करनी है। इस बार ऐसी सफाई करो कि किसी कोने में भी कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए। ये माताओं-बहनों से सिखोगे कुछ, तब जाकर दिवाली मनेगी। महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। अपनी बहनों को धुएं से मुक्ति मिले, इसलिए आपके इस भाई ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिए हैं। इस रक्षा बंधन पर भी हमने उज्ज्वला गैस कनेक्शन पर बड़ी राहत दी थी। अब राजस्थान भाजपा ने गैस के सिलेंडर को और भी सस्ते में देने का ऐलान किया है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लुटेरी सरकार जनता से किस तरह खिलवाड़ करती है, ये भी राजस्थान के लोग भली-भांति जानते हैं। कांग्रेस ने यहां बिजली बिल कम करने को कहा था लेकिन अब गहलोत सरकार हजारों भाई-बहनों को बिजली के बिल की रिकवरी के नोटिस भेज रही है। यही कांग्रेस का दोगलापन, फरेब और झूठ का गुब्बारा है। कांग्रेस की नीतियों के कारण आज राजस्थान उन राज्यों में से एक है, जहां बेरोजगारी और महंगाई सबसे अधिक है। राजस्थान में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम किया था लेकिन यहां भी कांग्रेस सरकार ने टैक्स वापस बढ़ाकर लोगों की जेब काट ली है।

मोदी ने कहा कि सहरिया समाज सहित सभी आदिवासी भाई-बहनों के लिए मोदी ने सरकार का खजाना खोल दिया है। 15 नवंबर को पीएम जन मन महायोजना शुरू की है। इस योजना पर केंद्र की भाजपा सरकार 24 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। आदिवासी समाज में सिकल सेल, एनीमिया की बीमारी दूर करने के लिए भी राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। आदिवासी बच्चों के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने 30 से ज्यादा एकलव्य स्कूल खोले हैं। किसान कल्याण भाजपा की प्राथमिकताओं में से एक है। झालावाड़ के संतरे पूरे देश में प्रसिद्ध है। बारां के लहसुन का तड़का देश-विदेश तक पहुंचे, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान भाजपा ने यह भी तय किया है कि सरकार बनने के बाद पीएम सम्मान किसान निधि की राशि भी 12 हजार की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय