Thursday, May 9, 2024

राज्यसभा ने हंगामे के बीच विनियोग विधेयक लौटाया, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। राज्यसभा ने सोमवार को विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच विनियोग विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर विनियोग विधेयक 2023 ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।


राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भोजनावकाश के उपरांत सदन की कार्यवाही शुरु की तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के सामने आ गये। इस बीच वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जम्मू कश्मीर (संख्यांक -2) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर विधेयक 2023 पेश किया। सदन ने इन्हें नारेबाजी के बीच इन्हें ध्वनिमत से लोकसभा को लौटा दिया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनियोग (संख्यांक -2) विधेयक 2023 और विनियोग विधेयक 2023 सदन में रखा। इन्हें भी सदन ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच ध्वनिमत से लौटा दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने कुछ कहा जिसे सुना नहीं जा सका। इस बीच श्रीमती सीतारमण और ब्रायन ने नोक झाेक भी हुई जिसे शोर शराबे में नहीं सुना जा सके।


इसके बाद नारेबाजी कर रहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्य के जवाब में सत्ता पक्ष के सदस्य भी नारेबाजी करने लगे। इस पर धनखड़ ने कहा कि सदस्यों का यह व्यवहार ठीक नहीं है। उनके पास चर्चा के दौरान अपने मुद्दे उठाने और अपनी बात कहने का मौका है लेकिन वे उसे गंवा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।


इससे पहले सुबह सदन में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण आवश्यक दस्तावेज भी सदन पटल पर नहीं रखे जा सके और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय