Sunday, May 19, 2024

शामली में रणधीर सिंह बने बी पैक्स के जिला अध्यक्ष

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली: साधन समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश में रणधीर सिंह को बी पैक्स का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी के साथ 10 लोगों की एक टीम को जिले की प्रत्येक सहकारी समिति में मनोनीत किया गया है। जबकि यह कमेटी 6 महीने के लिए बनी है और उसके बाद चुनाव के आधार पर चयनित सभी इकाइयां पूरे 5 वर्ष के लिए काम करेंगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

साधन समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव विनय कुमार द्वारा बी-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति) की इकाई का गठन किया गया है। वहां से प्राप्त सूची के अनुसार रणधीर सिंह को अध्यक्ष बनाते हुए दथैडा में तैनाती दी है और जयप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाते हुए हरड फतेहपुर समिती में तैनात किया है।

 

 

सुधीर कुमार को महामंत्री बनाते हुए लांक में डयूटी लगाई है। और संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाते हुए यारपुर में नियुक्त किया गया है। अमरदीप को सदस्य बनाते हुए कांधला समिति का अध्यक्ष बनाया है। विनय कुमार चौहान को भी सदस्य बनाते हुए कैराना ब्लॉक के ऊंचा गांव में नियुक्त किया गया है। तथा विनीत पंवार चौहान को सदस्य बनाते हुए ऊन ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

प्रमोद कुमार को सदस्य मनोनीत करते हुए थानाभवन ब्लॉक के गढी अब्दुल्ला खान समिती का अध्यक्ष बनाया है। तथा सुमित कुमार को सदस्य बनाकर शामली ब्लॉक के चूनसा समिती का अध्यक्ष बनाया है और नीरज प्रताप सिंह को भी सदस्य बनाते हुई अम्बेहटा याकूबपुर समिती में तैनात किया गया है।

 

शामली इकाई के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि यह समिति 6 माह के लिए बनाई गई है। इस दौरान फिर चुनाव कराए जाएंगे और उन समितियां का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय