Sunday, February 23, 2025

गाजियाबाद में किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर दूसरे समुदाय का है। मामले में छात्रा के पिता ने विजयनगर थाने में शिकायत दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर करीब दो साल पहले हुई। दोनों के बीच बातचीत हुई।

 

 

अब आरोप है कि झांसे में लेकर आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

 

 

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय