Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में 85 वर्षीया बुजुर्ग महिला के साथ रेप, केस दर्ज

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 85 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस मामले में बेहट एसएचओ योगेश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें बेहट कस्बे इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की सूचना मिली है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीडि़ता ने बताया कि वह आम के बाग में मवेशियों के लिए अकेली चारा काट रही थी। उसका आरोप है कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे एक शख्स उसके पास आया और उसके साथ जबरन रेप किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी।”

एसएचओ ने कहा कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय