Monday, May 12, 2025

देवबंद में ट्रेन से कटकर छात्र की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक बीटेक के छात्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़गांव थानाक्षेत्र के शेरपुर (जडौदापांडा) गांव निवासी सुरेंद्र त्यागी के पुत्र अमन त्यागी (26) मेरठ के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। अमन मेरठ जाने के लिए रणखंडी रेलवे फाटक से होकर स्टेशन आ रहा था। इसी दौरान वह दिल्ली से सहारनपुर जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्र की जेब से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान अमन त्यागी पुत्र सुरेंद्र त्यागी निवासी शेरपुर के रूप में की। जीआरपी पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक छात्र के परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही रोते बिखलते हुए छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक अमन त्यागी अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से उसके परिजनों में जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय