Sunday, April 20, 2025

मुजफ्फरनगर में नकली नोटों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, 200-200 रुपये के 17 नकली नोट बरामद

मुजफ्फरनगर- पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को जाली करंसी के साथ दबोच लिया। दोनों तस्करों से पुलिस ने  200-200 रुपए के 17 नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मंगलवार को मीरापुर पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार दो युवक नकली नोट लेकर जा रहे थे। मीरापुर थाना पुलिस ने सैनी भट्टे के पास चैकिंग करते हुए संदिग्ध कार को रुकवा लिया।
पुलिस ने कार सवार आरिफ व इस्लाम निवासीगण सराय काजी थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर हाल निवासी जैतपुर गड्ढा कालोनी नई दिल्ली को हिरासत में लेकर तलाशी की। तलाशी के दौरान आरिफ से 200-200 के 10 नोट नकली व 4860 रुपए  असली नोट मिले।
वहीं इस्लाम से तलाशी के दौरान 200-200 के 7 नोट नकली व 2150 रुपए के  असली नोट मिले। पुलिस दोनों को लेकर थाने पर आ गयी और गहन पूछताछ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों  के खिलाफ लिखापढी कर चालान कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नकली नोटों को सप्लाई  करने के लिए जा रहे थे। पुलिस इस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें :  हरियाणा के अंबाला में अनोखी शादी : 3.8 फीट के नितिन ने बिना दहेज 3.6 फीट की आरुषि को बनाया दुल्हन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय