Saturday, April 12, 2025

‘डांस इंडिया डांस’ के प्रतियोगी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने ‘डांस इंडिया डांस’ में हिस्सा ले चुके प्रतियोगी पर एक युवती की शिकायत के बाद हिंदू विवाह अधिनियम के उल्लंघन और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट बताया जा रहा है। हाई कोर्ट के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया, “आरोपी की युवती के साथ साल 2018 में जान पहचान हुई थी, उसने खुद को बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट और ‘डांस इंडिया डांस’ का प्रतियोगी बताया था। दोनों में प्यार का रिश्ता बन गया।

“आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों की एक संतान भी है। आरोपी पर युवती ने कई बार शादी बनाया तो वह उसे कोर्ट ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि, युवक हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत शादी करने का झांसा देता रहा।

“वकील ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने राऊ थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे, जिस पर राऊ पुलिस ने दुष्कर्म और हिन्दू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम बनाकर हरसंभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में वक्फ बिल के विरोध में बांधी थी काली पट्टी, अफसरों ने भेज दिया 2 लाख के मुचलके का नोटिस, 16 अप्रैल को होगी पेशी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय