Tuesday, March 4, 2025

नोएडा के जंगल में दुष्कर्मी ने पुलिस पर चलाई गोली, आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-39 के क्षेत्र के सदरपुर कालोनी में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सेक्टर-42 के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली किशोरी के साथ 8 जुलाई की रात को उदयवीर पुत्र राजवीर ने बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को सूचना मिली की सेक्टर-42 के जंगल में आरोपी छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उदयवीर के पैर में लगी है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास है पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय