Wednesday, July 24, 2024

बागपत और बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों ने बनायी बड़ी बढ़त

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बागपत और बिजनौर सीटों पर चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय लोकदल के दोनों ही प्रत्याशी पहले ही राउण्ड से बढ़त बनाये हुए हैं। एनडीए गठबंधन में दो सीटें पाने वाली राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ते दिख रहे हैं।

बागपत लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल ने डॉ.राजकुमार सांगवान को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। डाॅ.राजकुमार सांगवान ने अच्छा चुनाव लड़ते हुए मतगणना में तीन बजे तक की गिनती में 350356 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल से 125029 मतों की बढ़त बनायी हुई थी। इस वक्त तक अमरपाल को 225327 मत ही मिले। डाॅ.राजकुमार से वह पहले राउण्ड की गिनती से ही पिछड़ते गये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इसी तरह बिजनौर लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाया था। चंदन चौहान के चुनाव लड़ने के बाद से राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा हुआ था, जो मतगणना के वक्त दिखायी पड़ रहा है। मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चंदन को तीन बजे तक 276043 मत मिले थे, उनके पीछे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक ने 260161 मत प्राप्त किया है। यहां बढ़त का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, फिर चंदन चौहान पहले राउण्ड के बाद से ही बढ़त बनाये हुए है।

 

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनाव प्रचार में उतरने के बाद कहा था कि प्रदेश में दो लोकसभा सीटों पर वह चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। शेष लोकसभा क्षेत्रों में भी उनके कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशियों का पूर्णरूप से समर्थन कर जितायेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के समर्थन से बदायूं, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, हाथरस और मथुरा लोकसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाए हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय