Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया, नगर में पथ संचलन निकाला

 

मुजफ्फरनगर। नगर में प्रेम विहार कॉलोनी स्थित मैदान में प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन जानसठ रोड स्थित प्रेम विहार से शुरू होकर अलमासपुर,अवध विहार,वसुंधरा एनक्लेव,ए टू ज रोड से होते हुए लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापिस प्रेम विहार में पूर्ण हुआ।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत के संघ चालक श्रीमान प्रेम रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल नगर के नगर संघचालक अनिल धमीजा ने की।

 

मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू समाज का जागरण करते हुए अपने 99 वर्ष पूरे कर चुका है। हिंदू समाज को जागृत होने की आवश्यकता है। हिंदू स्वयं में सर्वश्रेष्ठ है परंतु अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए हम कभी-कभी अपने धर्म को महत्वता नहीं देते। हिंदू शक्ति के जाग्रत होने से ही राष्ट्र भी शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को शक्ति संपन्न होना होगा, साधन संपन्न होना होगा तभी हम राष्ट्र और हिंदुत्व के लिए पूर्ण निष्ठा और शक्ति के साथ कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा हिंदू समाज का इतिहास शौर्य पूर्ण इतिहास है।

 

 

संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। पथ संचलन पर अनेक स्थानों पर मोहल्ले वासियों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। संचालन में पटेल नगर के नगर कार्यवाह योगेश सैनी, सह- नगर कार्यवाह आनंद धीमान, नगर प्रचारक आयुष, जिला कार्यवाह संजय लखान, विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार,विभाग प्रचार प्रमुख विकास भार्गव,विभाग सेवा प्रमुख बृजेश कुमार,नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य, सह नगर प्रचार प्रमुख अशोक,नगर शारीरिक प्रमुख रामकुमार, सह नगर शारीरिक प्रमुख विकास कुमार,नगर बौद्धिक प्रमुख विकास आहूजा, नगर व्यवस्था प्रमुख बाल बहादुर, नगर संपर्क प्रमुख शोभित, सह नगर संपर्क प्रमुख शुभम,नगर सेवा प्रमुख प्रदीप, सह नगर सेवा प्रमुख सुरेंद्र, नगर विद्यार्थी प्रमुख मूलचंद, सह नगर विद्यार्थी प्रमुख वासु, जिला शारीरिक प्रमुख हितेश, जिला व्यवस्था प्रमुख नितिन व नगर,जिले के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय