Friday, May 17, 2024

मेरठ में आंखों से आग उगलता रावण करेेगा राम से युद्ध, पांच पीढ़ियों से पुतले बना रहे असलम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। दशहरा को भैसाली मैदान रामलीला में राम-रावण का युद्ध देखकर दर्शक रोमांच से भर उठेगें। भैसाली मैदान रामलीला में दशहरा के दिन होने वाले राम-रावण युद्ध हाईटेक तरीके से लड़ा जाएगा। इस युद्ध में 120 फीट का रावण सात घोड़ों पर सवार होकर राम ये युद्ध करने के लिए मैदान में आएगा। रावण की आंखों से अंगारे निकलेंगे और वह राम पर अग्निवाणों की बौछार करेगा। हाईटेक रावण बनाने वाले असलम इस बार इस रावण को बना रहे हैं।

असलम ने बताया कि इस बार का रावण विशेष तौर पर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि रावण की ऊंचाई 120 फीट है। जबकि कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई 100 फीट रखी गई है। मेघनाथ का पुतला 80 फीट का है। उन्होंने बताया कि इस बार रावण को सात घोड़ों पर सवार किया जाएगा। जो भगवान श्री राम से युद्ध करेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि रावण को हाईटेक तरीके से तैयार किया गया है। रावण दहन इस बार रिमोट के जरिए होगा। यानी राम एक बाण रावण की नाभि में चलाएगा। इसके बाद रिमोट के जरिए पूरा रावण धूं-धूकर जल उठेगा।

पांच पीढियों से बना रहे रावण का पुतला असलम ने बताया कि रावण का पुतला बनाने का काम वो पांच पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। उनके खानदान में सभी लोग रावण का पुतला बनाने का काम करते हैं। असलम ने बताया कि मेरठ में करीब 20—25 जगहों पर रावण दहन होगा। हर जगह उनके परिवार के लोग ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बना रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय