Tuesday, February 11, 2025

जनपद न्यायालय में पूर्व कर्मचारियों के लिए निकाली पुर्ननियुक्तियां

मेरठ। जिला जज कोर्ट में पांच दिसंबर तक पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन करना होगा। ये जानकारी जिला न्यायाधीश मेरठ रजत सिंह जैन ने दी है। जानकारी के मुताबिक इन सभी पदों पर कोर्ट से रिटायर कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखा जाएगा।

 

संभल हिंसा : जुमे की नमाज से पहले प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद के आसपास सीसीटीवी इंस्टॉल

इसके लिए जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी पुर्ननियुक्ति के लिए पांच दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। जिला न्यायाधीश मेरठ रजत सिंह जैन ने बताया कि उच्च न्यायालय के परिपत्र के अनुपालन में जनपद न्यायालय मेरठ में आशुलिपिक ग्रेड-2 के पांच पद, वरिष्ठ सहायक के 10 पद, अर्दली,/चपरासी/आफिस चपराशी/फर्राश के पांच पद तथा चालक ग्रेड-2 के 01 पद पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण की पुर्ननियुक्ति के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र दिनांक पांच दिसम्बर 2024 की सांय 05.00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय जिला न्यायाधीश मेरठ में प्राप्त किये जााएंगे। जो कर्मचारी दिनांक 31 दिसम्बर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे है वे भी पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन कर सकते है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय