Sunday, April 27, 2025

आकांक्षा दुबे के परिजनों ने थाने का किया घेराव, 4 दिन बाद भी समर सिंह की गिरफ्तारी न होने पर किया हंगामा

वाराणसी -भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने वाराणसी में थाने का घेराव कर हंगामा किया।

आकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे और अन्य परिजनों ने  थाने का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि 4 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आकांक्षा की मां का आरोप है कि समर सिंह उनकी बेटी को लगातार टॉर्चर करता था ,वह कहीं भी जाती थी तो उसको परेशान करता था और उसी के उत्पीड़न से तंग आकर आकांक्षा ने आत्महत्या की है।

आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने गुस्से में पूछा कि  पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी।

[irp cats=”24”]

आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर ही सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा को उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रखा है लेकिन मामले में कोई कार्रवाई ना होने पर आज आकांक्षा की मां और अन्य परिजनों ने सारनाथ थाने पर प्रदर्शन किया और समर सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं , पुलिस अधिकारी मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी बीच यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि समर सिंह विदेश भाग सकता है जिसके चलते पुलिस उसका लुकआउट नोटिस भी जारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि समर सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा समाचार लिखे जाने तक आकांक्षा के परिजनों को पुलिस थाने में बैठा कर समझाने का प्रयास कर रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय