Saturday, April 12, 2025

मेरठ नगर निगम में टिकट नहीं मिलने से त्यागी समाज में आक्रोश

मेरठ। मेरठ नगर निगम में भाजपा द्वारा 90 वार्डों में से एक भी टिकट त्यागी समाज को नहीं देने पर आक्रोश व्यक्त किया। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने भाजपा का विरोध करने की चेतावनी दी।

सम्राट पैलेस स्थित सागर रेस्टोरेंट में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने समाज के किसी व्यक्ति को नगर निगम में टिकट नहीं देने पर रोष व्यक्त किया। इससे पहले त्यागी समाज के सभी संगठनों की एक बैठक त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंगाशरण त्यागी कौल ने तथा संचालन आशीष त्यागी ने किया। सुनील त्यागी किसौला ने बैठक में त्यागी को टिकट नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। रतीश प्रकाश त्यागी ने भाजपा का विरोध करने का प्रस्ताव रखा, जिसका अशोक त्यागी सोहजनी सहित अन्य सभी ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि 2017 में भाजपा में दो त्यागी विधायकों में से किसी को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनने पर भी दो त्यागी विधायक होने के बाद भी एक भी त्यागी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। साथ ही विभिन्न चयन आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद, उच्च शिक्षा आयोग आदि में त्यागी बिरादरी को कोई स्थान नहीं दिया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप त्यागी ने कहा कि मेरठ नगर निगम में त्यागी समाज के लगभग सवा लाख वोटर हैं। इसके बाद भी समाज को टिकट से वंचित कर दिया गया। त्यागी अधिकांशत: भाजपा को वोट देता है। भाजपा की इस अनदेखी से त्यागी समाज नाराज है। रतीश प्रकाश त्यागी और अशोक त्यागी सोहजनी ने बताया कि सात मई को त्यागी हाॅस्टल में एक बड़ी पंचायत आयोजित कर आगामी योजना तैयार की जायेगी। इस अवसर पर कुलदीप त्यागी खासपुर, गंगाशरण त्यागी, विशाल त्यागी, प्रदीप त्यागी, देवेश त्यागी, राजेश त्यागी खंदरावली, उदयवीर त्यागी, लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप त्यागी, महेंद्र त्यागी, अनुराग त्यागी और दीपक त्यागी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में "ऑपरेशन शस्त्र" का वार: दो माह में 563 गिरफ्तार, 584 अवैध हथियार बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय