मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के निर्देशन में 5 फरवरी 2025 से शुरू किए गए “ऑपरेशन शस्त्र” ने दो माह में ही बड़ी सफलता अर्जित की है। परिक्षेत्र के चारों जिलों-मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 563 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 584 अवैध शस्त्र व 2,492 कारतूस बरामद किए गए हैं। मेरठ
परिक्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाइयाँ
मेरठ के थाना लोहियानगर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस नें भंडाफोड़ किया है। जिनके पास से 13 पिस्टल (निर्मित/अर्धनिर्मित), 436 मैगजीन व उपकरण बरामद किए है।
मुज़फ्फरनगर के खतौली में तहसीलदार कर रही दुर्व्यवहार,किसानों ने दिया धरना, एसडीएम ने जताया खेद
मेरठ के थाना दौराला में पुलिस ने 5 हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 9 तमंचे व 1 पिस्टल बरामद किए है।
कोतवाली बागपत व सर्विलांस से पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 8 पिस्टल व कारतूस बरामद किए है।
जनपदवार आंकड़े
मेरठ में पुलिस ने 217 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 18 पर फायरिंग मामले में कार्रवाई की गई है।
बुलन्दशहर में पुलिस ने 239 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 2 फायरिंग आरोपी पर कार्रवाई की गई है।
बागपत में पुलिस ने 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन पर 12 फायरिंग मामले दर्ज है।
हापुड़ में पुलिस ने 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 3 अभियुक्त फायरिंग के केस में पकड़े गए।
डीआईजी नैथानी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मेरठ जनपद से दो निरस्तीकरण प्रस्ताव भेजे गए हैं। ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान परिक्षेत्र के सभी जनपदों में आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा।