Friday, May 9, 2025

मेरठ में महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद

मेरठ। जनपद की थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब साढे 24 किलो गांजा बरामद किया है। इस गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। शक के आधार पर जांच जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में शीतला माता मन्दिर के पास पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

 

इस दौरान शक होने पर एक महिला के साथ जा रहे युवक को जब पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका और उसकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 24 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सलमा पत्नि स्व0 दिलीप व गौरव उर्फ जेटली हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं।

 

यह लोग हाहर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे पुड़ियों में भरकर ग्रेमेरठ और आसपास के इलाकों में घूम-फिर कर ऊंचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय