Saturday, June 29, 2024

मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन को मिली अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि, आईएसओ ने दिया प्रमाणपत्र

मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिस लाइन को एक और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली है। बेहतर प्रबंधन, प्रशिक्षण, सेवाओं व सुविधाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) ने प्रदान किया ISO-9001 सर्टिफिकेट से मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन की विश्वसनीयता और सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन को ISO-9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिससे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन ISO प्रमाणित पुलिस बन गई है। ISO की टीम द्वारा जनपदीय पुलिस लाइन का बेहद बारीकी से निरीक्षण करने के बाद यह पाया कि संगठन के मानकों पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर खरी उतरी है। जिस आधार पर टीम ने पुलिस लाइन को प्रमाणित किया है।

मुज़फ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में क्या ख़ास हैं-
जनपदीय पुलिस लाइन को बेहतर प्रबंधन, प्रशिक्षण, सेवाएं व सुविधाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में जिला प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है। जिसमें समय-समय पर विवेचकों/पुलिसकर्मियों को साइबर, सर्विलांस, महिला सम्बन्धी अपराधों व अन्य विषयों की ट्रेनिंग दी जाती है। जिससे उनकी दक्षता व कार्यकुशलता बेहतर हो सके।

इसके साथ ही पुलिस लाइन में शारीरिक फिटनेस के लिए जिम, पौष्टिक भोजन के लिए कैफे, पुलिसकर्मियों के रहने के लिए साफ, सुंदर व मूलभूत सुविधाओं युक्त आदर्श बैरक, लाइब्रेरी, केन्टीन, बारबर शॉप, फैमिली पार्क, बच्चों के लिए किडस जोन आदि सुविधाएं मौजूद है। पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजन को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपदवासियों को समय-समय पर साइबर अपराधों से बचाव, ट्रैफिक नियमों की जानकारी, अग्निदुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरुक किया जाता रहता है।

कौन हैं ISO -9001:2015 संस्था-
हॉक आई सर्टिफिकेशन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर को ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया है। ISO के मानकों पर खरा उतरने पर जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन को यह अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है। ISO की स्थापना 23 फरवरी 1947 को हुई थी तथा इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित है। यह संगठन विभिन्न मानकों के अनुरूप किसी निकाय की विशिष्ट विशेषताओं का आंकलन करती है।

आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन का नवीनीकरण और सौंदर्य करण करने में बहुत बड़ा योगदान निवर्तमान एसएसपी अभिषेक यादव का रहा है। अभिषेक यादव ने ही इस पुलिस लाइन को नया रूप दिया है, उनके समय में ही पुलिस लाइन में आदर्श बैरक, लाइब्रेरी, कैंटीन, फैमिली पार्क आदि बने हैं ,जिसकी वजह से पुलिस लाइन आज इस मुकाम तक पहुंची है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय