Saturday, April 26, 2025

मुजफ्फरनगर में ए टू जेड कॉलोनी के निवासी देंगे धरना,कॉलोनी की समस्याओं से हुए परेशान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थानीय ए टू जेड कॉलोनी के निवासी कॉलोनी की बदहाली से परेशान हो गए हैं और अब मजबूर होकर 1 सितंबर को कॉलोनी गेट पर धरना देंगे।

स्थानीय कॉलोनी निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में बहुत सारी समस्याएं हैं और अब किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा है लेकिन बिल्डर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं,ऐसे में कॉलोनी वासी मजबूर होकर 1 सितंबर को कॉलोनी गेट पर धरना देंगे।

उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की जिन्दगी में कॉलोनी के अन्दर सीवर लाईन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पानी की टंकी, सड़कों, पीने के पानी, आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं। किन्तु बिल्डर द्वारा किसी भी समस्या को लेकर कोई संवेदनशीलता नही दिखाई जा रही है। कॉलोनी की सीवर लाईन मानक से बहुत छोटी है और आज बदहाल स्थिति में है। कॉलोनी का रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह फेल है जो बरसात का एक बूंद पानी तक नहीं सोख पाता है। इसे अपग्रेड करके सुचारू बनाने की आवश्यकता है। कॉलोनी की फेज-3 की पानी की टंकी से अत्यधिक रिसाव हो रहा है। यह आसपास रहने वाले परिवारों के लिए कभी भी किसी बहुत बड़ी और अकल्पनीय दुर्घटना का कारण बन सकती है। बार – बार शिकायत के बावजूद बिल्डर द्वारा इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घरों में सप्लाई होने वाला पानी भी अत्यंत दूषित है। यह सभी के स्वास्थ्य के साथ घिनौना खिलवाड़ है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी की कई सड़के अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं।

[irp cats=”24”]

 

तदर्थ समिति संयोजक ऐड योगेश मलिक ने बताया कि इन सभी समस्याओं से संबंधित एक शिकायत पत्र एमडीए को दिया जा चुका है। इसकी प्रतियां जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, नगर विकास मंत्रालय एवम् मुख्यमंत्री महोदय को भी भेजी जा चुकी हैं। आज की मीटिंग में 1 सितम्बर को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक एक सामूहिक धरना प्रदर्शन करके बिल्डर के प्रति अपना विरोध व्यक्त करने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय