Monday, May 12, 2025

भाजपा में हर समाज का सम्मान,सबके दिल में हिंदुस्तान बसता है- संजीव बालियान

चरथावल-कस्बे के कमला फार्म हाउस में  केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅक्टर संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा में हर समाज का सम्मान है। सबके दिल में हिंदुस्तान बसता है। हर कार्यकर्ता की सोच राष्ट्रीयता से ओत प्रोत है।

रविवार को विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. बालियान से कहा कि भाजपा एक गुलदस्ते की तरह है, जिसमें हर समाज का सम्मान है। कार्यकर्ता पार्टी की बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर गांव में जाएं। विरोधियों के सामने डरें नहीं बल्कि डटें रहें। एक महीने वोटर लिस्ट पर होम वर्क करें। जिसकी वोट नहीं है, उसे बनवाएं और फर्जी वोटों को कटवाया जाएं।

मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने चरथावल से लुहारी तक तीन किमी जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अमित रावल, डाॅ. विपिन त्यागी, डाॅक्टर पुरुषोत्तम,प्रधान संगठन के जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष अशोक पुण्डीर,सत्तार प्रधान,संतराम,कुशलपाल पूर्व चेयरमैन रमेश चंद सिंघल, सुधीर सिंघल,

सभापति भूषण त्यागी, कुबेर दत्त, विनेश त्यागी, विपुल त्यागी बहेड़ी, ठाकुर रामनाथ, प्रवीण राणा, मोनी ठाकुर, रामभूल पुंडीर, संदीप कंसल, विकास आर्य, संजय धीमान, मामचंद कसौली, मछंदर सिंह, प्रशांत त्यागी, प्रदीप त्यागी, अनुज त्यागी मौजूद रहें।अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बाबा भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय