Saturday, May 17, 2025

नोएडा में सेना से रिटायर्ड व्यक्ति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी व बच्चों का कर रहा है उत्पीड़न

नोएडा। थाना सेक्टर-126 में एक महिला ने सेना से रिटायर्ड अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन्हें भरण पोषण के लिए पैसे भी नहीं दे रहा है तथा उनके साथ घरेलू हिंसा कर रहा है।

थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्री श्रीमती अवनेश कुमारी पत्नी प्रेम कुमार निवासी मोहारा थाना मारहरा जिला एटा ने थाना सेक्टर 126 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 वर्ष पूर्व उनकी शादी प्रेम कुमार पुत्र उदयवीर निवासी  जिला एटा के साथ हुई थी। वह सेना में नौकरी करते थे।

सेना से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने वर्ष 2014 में प्रियंका नामक महिला से पहली पत्नी होने के बावजूद अवैध रूप से शादी कर ली, तथा वह नोएडा में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उनके पति उनके 3 बच्चों और उन्हें भरण-पोषण के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, तथा उनके साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय