Wednesday, April 16, 2025

भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक,निकाय चुनाव के लिए मण्डल व बूथ को करें मजबूत: डाॅ.वंदना वशिष्ठ

सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ.वंदना वशिष्ठ ने बूथ एवं मण्डलों को मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में  इन्हीं से जीत हासिल होगी, जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

नगर निकाय चुनाव प्रभारी डाॅ.वंदना आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा व पदाधिकारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों  में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ व मण्डल को मजबूत बनायें और निष्ठा पूर्वक सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने मोर्चा पदाधिकारियों को निष्ठा व लग्न से कार्य करने पर जोर दिया और आह्वान किया कि केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आमजन को उसका लाभ लेने को प्रेरित करें, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सकें।

बैठक में महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती शर्मा, महानगर महामंत्री सारिका गुप्ता, कंचन धवन, नम्रता रस्तोगी, हरप्रीत कौर, कोमल चैधरी, विजय वर्मा, प्रवीण चैधरी, उषा गुप्ता, दुर्गा सागर, सीमा कात्यानी, रंजू नरूला, हरप्रीत, नम्रता रस्तोगी, रजनी कक्कड़, बीना खटीक, किरण वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  देवबंद में कार की टक्कर से हुई बाइक सवार किशोर की मौत,दूसरा घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय