Tuesday, February 11, 2025

मेरठ में अपार्टमेंट से गिरकर बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत

मेरठ। गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरकर 75 वर्षीय बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे।

 

जानकारी के अनुसार, घटना गंगानगर डिवाइडर रोड आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के बराबर में स्थित पनाश अपार्टमेंट की है। यहां ए-104 में मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले 75 वर्षीय महेंद्रनाथ राय बेटे डॉ. विजय प्रकाश के साथ यहां रह रहे थे। बेटा और बहू आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

 

बताया गया कि सोमवार को बहू और बेटा ड्यूटी चले गए। दोपहर करीब 12 बजे वह छत पर घूम रहे थे। तभी लोगों ने देखा की तेज आवाज हुई है। बाहर आकर देखा तो महेंद्रनाथ बाहर की ओर दुकानों की सीढ़ियों पर पड़े थे। लोगों ने अपार्टमेंट में जाकर लोगों को जानकारी दी। उसके बाद सूचना पर उनके बेटे और बहू पहुंचे।

 

घटना की जानकारी पर एसएसआई प्रीतम सिंह और एसआई भूपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ समय मानसिक रूप से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय