Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर में गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें 20 बेड होंगे

सहारनपुर। गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया जाएगा। जिसमें 20 बेड होंगे। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। वार्ड में गर्मी से राहत देने के लिए कूलर सहित ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक वार्ड के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोगों का हीट स्ट्रोक से बचाव किया जा सके। हीट स्ट्रोक से लोगों में भटकाव, भ्रम, चिड़चिड़ापन, बहुत तेज सिरदर्द, बेहोशी, मांसपेशियों में ऐंठन और तेज धड़कन की समस्या का खतरा रहता है। इसलिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। मेडिसिन विभाग में 20 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया जाएगा।
इसमें मरीजों के लिए दो कूलर रखें जाएंगे। दवा पर्याप्त मात्रा में रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि गर्मी में अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो सावधान रहे। तत्काल किसी ठंडी जगह पर जाएं और तरल पदार्थ पीएं। डॉक्टर को जरूर दिखाएं। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
डॉ. सुधीर राठी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडीसिन विभाग में 20 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए वार्ड में दो कूलर भी रखे जाएंगे। हीट स्ट्रोक वार्ड के आसपास ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय