Saturday, May 18, 2024

नोएडा में बीएमडब्ल्यू बाइक से गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना फेस-पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कुख्यात गांजा तस्कर दीपक को गिरफ्तार किया है। उक्त गांजा तस्कर के पिता, मां और परिवार के दर्जन भर लोग इस अपराध में कई वर्षों से लगे हैं।

उन्होंने गांजा बेचकर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत की हाई स्पीड बीएमडब्ल्यू बाइक और करीब एक किलो 8 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा थाना जेवर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो गांजा बरामद किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी का नाम दीपक पुत्र शेखर हरि है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पिता शेखर, उसकी मां तारा तथा परिवार के कई लोग नोएडा में वर्षों से गांजा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। इन लोगों ने गांजा बेचकर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इनको कुछ सफेद पोश लोग, पुलिस तथा मीडिया से जुड़े लोग भी संरक्षण दे रहे हैं। कुख्यात गांजा तस्कर परिवार के एक युवक की गिरफ्तारी होने के बाद तस्कर के परिवार को संरक्षण देने वाले भूमिगत हो गए है।

वहीं थाना जेवर पुलिस ने बीती रात को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो गांजा बरामद किया है।  थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जहांगीरपुर कस्बे के पास से बृजेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय