Saturday, February 22, 2025

कैथल में स्कूली छात्रों से भरी बस नहर में गिरी, आठ बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में स्थित नौच गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

मुजफ्फरनगर के YouTuber पर दिल्ली-नोएडा रोड पर जानलेवा हमला

 

हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीएम ने मरीजों को मिलाया फ़ोन तो खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल!

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में कोई टेक्निकल खराबी आ गई, जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। बस में कुल आठ बच्चे सवार थे। हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय