Friday, May 16, 2025

‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा

मधुबनी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक बार फिर भरोसा दिया कि वह अब भाजपा को छोड़कर राजद के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) 2005 में राजद के खिलाफ ही लड़ी थी और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।

 

मुजफ्फरनगर में कूकड़ा के युवक को गोली मारी, गौकशी की शिकायत का था शक

 

पंचायती राज दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 13,480 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कई रेल परियोजनाओं की भी सौगात बिहारवासियों को दी। इस मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में गड़बड़ी हो गई थी, लेकिन अब कभी भी महागठबंधन में या राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस की टीम के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी वालों ने बीच में गड़बड़ कर दिया।

पहलगाम आतंकवादी हमले के संदिग्धों के स्केच जारी, 20 लाख रुपये का इनाम घोषित

 

अब हम लोग कभी उनके (महागठबंधन के) साथ नहीं जा सकते हैं क्योंकि सबने बहुत गड़बड़ किया है।” पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमलों पर दुख जताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई लोगों की हत्या हुई। यह घटना काफी दुखद और निंदनीय है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार में राजद और उनके सहयोगियों की सरकार थी तो जनता की भलाई के लिए उन लोगों ने कुछ नहीं किया। 2005 के नवंबर-दिसंबर में एनडीए की सरकार बनी। उससे पहले के पंचायतों में बहुत बुरा हाल था।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने पत्नी को मारी गोली, दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था

 

कहीं काम नहीं होता था। जब एनडीए की सरकार बनी तो 2006 में हमने पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय के कानून में संशोधन किया गया। उन्होंने कहा, “हमने ग्राम पंचायत और नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण किया। ये लोग कभी किसी महिला के लिए कोई काम किए थे? अब देखिए महिलाओं के लिए कितना काम हो रहा है। अब तक हम लोगों ने जो-जो किया, उसमें पंचायती और नगर निकाय के चार चुनाव हो चुके हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 16 हजार से अधिक पंचायती भवन बन चुके हैं, शेष का काम चल रहा है। इस साल चुनाव से पहले ये सारा काम हो जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय