Saturday, May 18, 2024

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक बोले-भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू, जगदीश आर्य बने विधानसभा अध्यक्ष !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

खतौली। लोकसभा चुनाव के नज़दीक आने के साथ ही केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान देश की जनता भाजपा सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर संसद में भेजा जायेगा।

उपरोक्त विचार रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों मजदूरों किसानों के बजाए देश के कुछ चुनिंदा धन्ना सेठों की तिजोरियों को भरे जाने से साबित हो गई है। भाजपा शासन में खाद्य और पेट्रो पदार्थों की आए दिन बढ़ती कीमतों के अलावा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से समाज के सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव लडाया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने पार्टी के पुराने वफादार जगदीश आर्य एडवोकेट को रालोद का खतौली विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करके इन्हें पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ ही जनाधार बढ़ाने का दायित्व सौंपा।

जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही बूथ स्तर तक अध्यक्षों की नियुक्ति करके पार्टी को मजबूत किया जायेगा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से गठबंधन प्रत्याशी के रालोद के सिंबल पर ही चुनाव लडने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आहवान किया।

नवनियुक्त खतौली विधानसभा अध्यक्ष जगदीश आर्य एडवोकेट ने सभी के सहयोग से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की घोषणा करके जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। प्रेसवार्ता में प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी, नगर अध्यक्ष हाजी नौशाद मोनी, धर्मेंद्र तोमर, राजकुमार तेवतिया, सुधीर वाल्मीकि, सभासद मोहम्मद दानिश, दिमाग सिंह, शहजाद अंसारी, फिरोज, इरशाद, कामिल, फसीह अख्तर आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय